UP Govt Jobs : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी निकलेगी बंपर भर्तियां, जानें डिटेल:

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के साथ-साथ लिपिकीय संवर्ग के सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए तत्काल भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

UP Government Jobs News



विस्तार:

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के बाद अब राजस्व विभाग में बंपर भर्तियां होने वाली हैं. योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के साथ-साथ लिपिकीय संवर्ग के सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए तत्काल भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक जैसे पदों के लिए जहां पदोन्नति लंबित है, वहां तत्काल प्रक्रिया पूरी किए जाने के भी निर्देश दिए है। 


उन्होंने कहा है कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर आम आदमी से जुड़ा हुआ है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों से लेकर पैमाइश, नामांकन, घरौनी, खतौनी, सर्वे, पट्टा सहित ढेरों महत्वपूर्ण प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण हो सके, इसके लिए न केवल विभाग के रिक्त पदों पर नई नियुक्ति की आवश्यकता है, बल्कि आवश्यकतानुसार नवीन पदों का सृजन किया जाए। उन्होंने राजस्व परिषद के अंतर्गत बंदोबस्त आयुक्त (ग्रामीण) बंदोबस्त आयुक्त (नगरीय) तथा निदेशक प्रशिक्षण का नवीन पद सृजित करने की भी जरूरत बताई।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में राजस्व विभाग के कामकाज और उपलब्ध मानव संसाधन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग और राजस्व परिषद में काम के बदलते स्वरूप और अधिकता को देखते हुए दक्ष युवाओं की तैनाती की जानी चाहिए। नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए तहसील, जिला, मंडल और राजस्व परिषद में आई.टी. में दक्ष लोगों की तैनाती की जानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग में कुल पद:

उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग में वर्तमान में कुल 49,077 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 37,798 पद भरे हुए हैं। शेष 11,279 पद रिक्त हैं। 

अनुमानित रिक्त पद :


लेखपाल - 5500
कनिष्ठ सहायक - 1600
स्टेनो - 950
नायब तहसीलदार - 300 
शेष पद पदोन्नति द्वारा भरे जायेंगे।










Sarkari Gallery की इस आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है मेरी वेबसाइट sarkargallery.in पर आने के लिए धन्यवाद, इस वेबसाइट के माध्यम से आपको
Government job, Admit card, Answer Key, Results से संबंधित जानकारी बहुत आसानी से मिल जाएगी, वो भी बिल्कुल फ्री और हिंदी भाषा में इसलिए इस वेबसाइट की नोटिफिकेशन जरूर ऑन कर ले। 

                             धन्यवाद !